एक ही परिवार के तीन लोग गंगनहर में डूबे!पहले बेटा,फिर बाप और फिर बेटी बह गई पानी के तेज बहाव में,कलियर क्षेत्र में आज शाम हुई दर्दनाक घटना…

Oplus_16908288

Oplus_16908288

Spread the love

रुड़की(संदीप तोमर)। कलियर के समीप धनौरी नहर में एक ही परिवार के तीन सदस्य डूबकर लापता हो गए। जल पुलिस और गोताखोर उनकी तलाश में जुटे हैं। वहीं हादसे की खबर सुनकर लोग भी दुखी नजर आए। हादसे के स्थान पर लोगों की भारी भीड़ भी जमा रही।
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के पंजाब नगर मोहल्ला थाना सिविल लाइन कोतवाली जिला रामपुर निवासी एक परिवार कलियर में जियारत के लिए मंगलवार को आए थे। वह एक कमरे में रुके हुए थे। आज शाम वह धनोरी बावन दर्रा घूमने के लिए गए थे,वहां से लौटते समय नहर किनारे पटरी पर बैठकर गंगनहर में पैर डालकर बैठ गए। इसी दौरान 15 वर्षीय तौफीक का अचानक पैर फिसल गया,वह गंगनहर के तेज बहाव में बहने लगा। बेटे को बचाने के लिए 40 वर्षीय मेहंदी हसन पिता भी नहर में कूद गया। वह भी गंगनहर के तेज बहाव में बहकर लापता हो गया। भाई और पिता को देखकर किशोरी का संतुलन बिगड़ गया, वह भी गंगनहर गिर गई। तीनो गंगनहर के तेज बहाव में बहकर लापता हो गए। वहीं हादसे के बाद लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गोताखोरों और जल पुलिस को मौके पर बुलाया। वह डूबे हुए लोगों की तलाश में जुट गए।

About The Author