उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन विकास खंड खानपुर के निर्वाचन में केहर सिंह अध्यक्ष,हरेंद्र मंत्री तो कुलदीप निर्विरोध कोषाध्यक्ष बने

IMG-20241218-WA0221
Spread the love

रुड़की(संदीप तोमर)। उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन विकास खंड खानपुर के निर्वाचन में केहर सिंह अध्यक्ष निर्वाचित हुए। जिलाध्यक्ष मुकेश चौहान ने नवनिर्वाचित टीम को बधाई दी।बीआरसी खानपुर में आयोजित अध्यक्ष पद पर केहर सिंह को 90 मतों में से 45 मत मिले है रवीन कुमार को 25 मत एवं बबलू चौधरी को 20 मत मिले है। मंत्री पद पर हरेंद्र को 90 में से 43 मत मिले है,विनोद कुमार को 40 मत मिले है। वही कोषाध्यक्ष पद पर कुलदीप निर्विरोध विजयी हुए है।

About The Author