चरौदा धरसींवा में अकीदत के साथ मनाया गया ईद मिलादुन्नबी, सजावट से रोशन हुआ गांव।

IMG-20260827-WA0008
Spread the love
  1. 0 उत्साह, उमंग और नबी की आमद मरहबा के नारो के साथ निकाला जुलूस।

ताहिर खान
चरौदा/धरसींवा– पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस के अवसर पर ग्राम चरौदा (धरसींवा) में ईद मिलादुन्नबी का पर्व अकीदत और उत्साह के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर गांव में पहले से ही तैयारियां की गई थीं। मस्जिद के साथ-साथ मुख्य मार्गों, गलियों और घरों को आकर्षक रोशनी एवं सजावटी सामान से सजाया गया, जिससे रात में गांव का माहौल बेहद खुशनुमा नजर आया।

पर्व के अवसर पर निकाले गए जुलूस में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जुलूस गांव के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। जगह-जगह ग्रामीणों ने जुलूस का स्वागत किया और शामिल लोगों के लिए पानी व अन्य व्यवस्थाएं की गईं। इस दौरान लोगों ने शांति और अनुशासन के साथ जुलूस में सहभागिता निभाई।

दिन भर चलता रहा लंगर का आयोजन

ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर लंगर भी रखा गया। दिन में आने जाने वाले लोगों को लंगर बांटा गया और रात में समाज के लोगों के लिए लंगर का अलग से इंतजार किया गया था जिसमें गांव के अलावा आसपास के लोगों ने भी पहुंचकर भोजन(लंगर) ग्रहण किया। आयोजन में युवाओ ने सहयोग करते हुए आने वाले लोगों की स्वागत की।कार्यक्रम के दौरान अमन, एकता और भाईचारे का संदेश दिया गया।

इमाम साहब ने किया परचम कुशाई

मस्जिद के इमाम साहब ने बाद नमाज असर के परचम कुशाई किया इमाम साहब ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी हमें इंसानियत, मोहब्बत और आपसी सद्भाव के साथ रहने की सीख देता है। समाज में आपसी भाईचारा और शांति बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।
पूरे आयोजन को लेकर ग्राम चरौदा में उत्साह का माहौल रहा। ग्रामीणों ने मिलकर पर्व को सफल बनाया और एक-दूसरे को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी। इस दौरान हाजी गफूर खान, हाजी अजमल अशरफी, इकबाल खान, इसराइल खान (महामंत्री, ग्रामीण कांग्रेस रायपुर), इजराइल खान, इसराफिल खान, एजाज खान ,हाजी मिर्जा हनीफ बेग, हाजी जजील खान,मिर्जा प्यार बेग,हाजी जजील खान,हाजी हसरत खान सहित बड़ी तादाद में युवा मौजूद थे

About The Author